अमरोहा : नाबालिग मूक बधिर बालिका से जंगल में दुष्कर्म, युवक के खिलाप रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/आदमपुर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव में सोमवार रात में नाबालिग मूक-बधिर बालिका को गांव का युवक फुसलाकर जंगल में ले गया। वहां आरोपी ने बालिका से दुष्कर्म किया।  बालिका के पिता ने आरोपी युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ढबारसी पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव में सोमवार रात लगभग 10 बजे गांव का एक युवक नाबालिग मूक बधिर बालिका के घर पहुंचा और बालिका को बहला फुसलाकर जंगल में ले गया। कुछ देर बाद बालिका को घर से लापता देख पिता तलाश में जंगल की ओर गए। पिता ने अंधेरे में टार्च की रोशनी में एक युवक को भागते हुए देखा। पिता ने आगे बढ़कर देखा तो बालिका बेसुध पड़ी थी। 

पुत्री की गंभीर हालत देखकर पिता उसे लेकर थाने पहुंचे। पिता ने आरोपी युवक प्रीत के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों का कहना है कि बालिका ने होश आने पर इशारे में दुष्कर्म करने वाले युवकों की संख्या दो बताई है। बालिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया है।

 जिसके बाद जिला मुख्यालय से  जिला प्रभारी फांरेसिक टीम मनोज कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। प्रभारी निरीक्षक वरूण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर की गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य पाए जाएंगे उसी आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- संभल: नलकूप पर करंट लगने से युवक की मौत, दिवाली के दिन बुझ गया घर का चिराग

संबंधित समाचार