संभल: नलकूप पर करंट लगने से युवक की मौत, दिवाली के दिन बुझ गया घर का चिराग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ट्रांसफार्मर पर स्टार्टर का तार लगाते समय हादसा

संभल/सौंधन, अमृत विचार। कैला देवी थाना क्षेत्र में खेत में आलू की फसल की सिंचाई करने के लिए ट्रांसफार्मर पर स्टार्टर का तार लगाते समय करंट लगने से युवक झुलस गया। परिजन उसे शहर के अस्पताल ले गए तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिवाली के त्योहार पर ब्रजेश की मौत से घर में खुशियां मातम में बदल गईं।  परिजनों में कोहराम मच गया। 

थाना क्षेत्र के गांव गौंहत निवासी अनेक पाल का इकलौता बेटा ब्रजेश (24 ) रविवार को खेत में आलू की फसल की सिंचाई करने के लिए पहुंचा। ब्रजेश नलकूप के ट्रांसफार्मर पर स्टार्टर का तार लगाने लगा तो करंट लगने पर बुरी तरह झुलस गया। नलकूप पास होने के चलते परिजन भी पहुंच गए। परिजन आनन फानन में ब्रजेश को निजीअस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

ये भी पढ़ें:- रामपुर : पिकअप ने बाइक को रौंदा, ममेरी-फुफेरी बहन की मौत

संबंधित समाचार