कौशांबी: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, बचाव में चाकू से काटा युवक का गुप्तांग

कौशांबी: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, बचाव में चाकू से काटा युवक का गुप्तांग

कौशांबी। यूपी के कौशांबी जिले में घर में घुसकर अकेली महिला से युवक ने रेप की कोशिश करने का मामला सामने आया है। महिला ने अपनी आबरू को बचाने में छूरी से युवक का गुप्तांग काट दिया। जिसके बाद आरोपी युवक की हालत नाजुक हो गई। आरोपी के परिजनों ने उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 

वहीं सूचना के बाद पुलिस महिला के घर पहुंची। पुलिस ने खून से सने चादर और छूरी को अपने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई भी सवालों के घेरे में है। महिला का बयान दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने पीड़ित महिला के खिलाफ ही केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। घटना मंझनपुर थाना क्षेत्र की है। 

वहीं पीड़िता ने बताया कि मंगलवार को मैं घर पर अकेली थी। मेरी बेटी भी घर पर मौजूद नहीं थी। उस दौरान गांव का गोलका उर्फ निजामुद्दीन मेरे घर आया और मेरा साथ जोर जबरदस्ती करने लगा, और हांथ पकड़कर मुझे कमरे की ओर खींचने लगा। जब मैंने विरोध किया तो उसने जबरियन घसीटकर कमरे में ले गया। इसके बाद मैंने गैस बंद करने का बहाना किया और किचन से चाक़ू लेकर आई और उसका गुप्तांग काट दिया।  इसके बाद इस घटना सूचना पुलिस को दी, पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले निजामुद्दीन के घर वाले पहुंचकर अपने बेटे को इलाज के लिए अस्पताल लेकर चले गए। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने खून से सने चादर और छूरी को कब्जे में ले लिया। 

वहीं पुलिस ने महिला को थाने लाई है। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर मुकदमा दर्ज किया है। मामले में मंझनपुर पुलिस की कार्रवाई भी सवालों के घेरे में है। आरोपी युवक का गुप्तांग काटने वाली महिला के खिलाफ ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के पिता की तहरीर पर पीड़ित महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

पुलिस के मुताबिक महिला का पति सऊदी अरब में रहता है। घटना के वक्त वह घर पर अकेली थी। वहां और कोई नहीं मौजूद था। घटना के बाबत सीओ सदर अभिषेक सिंह ने कहा कि मंझनपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि शरीफपुर गांव में एक पुरुष का वाद विवाद होने के कारण महिला द्वारा उसका गुप्तांग काट दिया गया था। घायल के पिता की तहरीर के आधार पर थाना मंझनपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-वाराणसी: सेल्फी लेने पहुंचे युवक को नाना पाटेकर ने जड़ा जोरदार थप्पड़, देखें Video