वाराणसी: सेल्फी लेने पहुंचे युवक को नाना पाटेकर ने जड़ा जोरदार थप्पड़, देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। वाराणसी में बॉलीवुड स्टार नाना पाटेकर का गुस्से से भरा वीडियो सामने आया है। वाराणसी में शूटिंग के दौरान  नाना पाटेकर ने एक फैन को सरेराह थप्पड़ जड़ दिया। नाना पाटेकर का यह वीडियो वहां खड़े किसी शख्स ने कैमरे में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वायरल वीडियो बीते 13 तारीख की दशासमेघ थाना छेत्र का हहै ।

वायरल वीडियो में नाना पाटेकर के थप्पड़ मारने के बाद उनके करीब खड़े एक शख्स ने उसे खींचकर वहां से हटा दिया। दरसअल,अपने आने वाली फिल्म जर्नी के शूटिंग के लिए इन दिनों नाना पाटेकर शहर में है। अलग अलग जगहों पर फ़िल्म की शूटिंग हो रही है.वाराणसी के घाटों के अलावा सड़को पर भी फिल्म को शूट किया जा रहा है। इसी शूटिंग के लिए नाना पाटेकर शहर में घूम रहे है।

सेल्फी के दौरान जड़ा थप्पड़

इस शूटिंग के दौरान ही एक फैन ने नाना पाटेकर के करीब जाकर सेल्फी लेने का प्रयास किया। जिसके बाद नाना पाटेकर ने उसके सिर पर पीछे से थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद उनके करीब खड़े लाल रंग का टीशर्ट पहने शख्स ने उसके गर्दन पर हाथ रखकर उसे खींचकर दूर ले गया। इस पूरे मामले में 9 सेकेंड का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो के बाद नाना पाटेकर को लेकर गुस्से भरा कमेंट्स भी कर रहें है।

यह भी पढ़ें:-सहारा प्रमुख सुब्रत राय के निधन पर पर अखिलेश यादव और शिवपाल ने व्यक्त किया शोक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म