World Cup 2023 : विराट कोहली ने रचा इतिहास, 50वीं सेंचुरी बनाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

मुंबई। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल नंबर-1 में न्यूजीलैंड और भारत के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में शतक पूरा कर लिया है। यह विराट के करियर का 50वां शतक है।

विराट ने सचिन तेंदुलकर (49 शतक) का रिकॉर्ड तोड़ा है। विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने 279वीं पारी में अपने 50 वनडे शतक पूरे किए हैं।


कोहली ने इसके साथ ही विश्व कप के एक सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी तेंदुलकर (2003 में 673 रन) के रिकॉर्ड को पीछे छोड दिया। कोहली इस दौरान मौजूदा विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक (591) को पीछे छोड़ते हुए इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। इन दोनों के बाद न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र (565) हैं। वह वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के बाद मामले में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गये। तेंदुलकर 18,426 रनों के साथ इस सूची में शीर्ष पर हैं, उनके बाद कुमार संगकारा (14,234) हैं। कोहली ने रिकी पोंटिंग (13,704) को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल किया।

ये भी पढ़ें : World Cup 2023 : रोहित शर्मा बने विश्व कप के नए ‘सिक्सर किंग’, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड

संबंधित समाचार