आगरा: ताजमहल का दीदार करने पहुंचे बुजुर्ग को पड़ा दिल का दौरा, बेटे ने सीपीआर देकर बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। आगरा के ताजमहल में बुधवार को ताज का दीदार करने आए दिल्ली के पर्यटक को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद पर्यटक बेहोश होकर गिर पड़ा। ऐसे में पर्यटक के सैन्य अफसर बेटे ने सीपीआर देना शुरू कर दिया। पिता की छाती को पंप किया, तो अपने मुंह से सांस देने लगा। यह देखकर पर्यटक आसपास एकत्रित हो गए। बेटे की कुछ मिनट की मेहनत के बाद पिता को होश आने लगा। उसके बाद सीआईएसएफ कर्मियों की मदद से बुजुर्ग पर्यटक को एंबुलेंस से आर्मी अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया।

 

हैरान करने देने वाली बात यह रही कि इतने बड़े घटनाक्रम होने के बाद भी ताजमहल की सुरक्षा में तैनात किसी अधिकारी और व्यवस्था में लगे किसी जिम्मेदार व्यक्ति ने उनकी मदद नहीं की। गनीमत रही कि पर्यटक के फौजी बेटे को प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जानकारी थी और उन्होंने तत्काल बेहोश पिता को सीपीआर देना शुरू कर दिया। करीब 1 घंटे तक बिना रुके लगातार प्रयास के बाद पर्यटक की सांसे लौट आई। इसके बाद वो पर्यटक को सदर स्थित मिलट्री हॉस्पिटल लेकर चले गए।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: विवाद सुलझाने गए पुलिसकर्मियों की पिटाई, नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार