Etawah News: नहर में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप... वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
इटावा में नहर में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया।
इटावा में नहर में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया।
इटावा, अमृत विचार। बसरेहर थाना क्षेत्र के लोहिया नहर में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। चार फीट लंबा मगरमच्छ पहले तो नहर से निकलकर सड़क पर आ गया। उसके बाद जब लोगों की हलचल होने लगी तो वापस नहर में जा पहुंचा। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर वापस चंबल नदी में छोड़ने की प्रक्रिया पूरी की।
गुरुवार सुबह लोग सुबह नहर की तरफ जा रहे थे तभी उन्होंने वहां एक मगरमच्छ देखा। लोगों की आहट सुनकर मगरमच्छ वापस नहर में चला गया। इस पूरे मामले को लेकर इटावा के डीएफओ अतुल कांत शुक्ला का कहना है कि एक मगरमच्छ नहर में दिखाई पड़ने की सूचना मिली थी।
चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते इस तरह के मगरमच्छ नहर में चले जाते हैं। मगरमच्छ के रेस्क्यू के लिए टीम को भेज दिया गया है। जल्द ही पकड़कर उसको सकुशल चंबल नदी में छोड़ दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Fatehpur News: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ हिन्दू संगठन ने दी तहरीर… मुकदमा लिखे जाने की मांग
