Fatehpur News: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ हिन्दू संगठन ने दी तहरीर… मुकदमा लिखे जाने की मांग
फतेहपुर में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ हिन्दू संगठन ने दी तहरीर।
फतेहपुर में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ हिन्दू संगठन ने तहरीर दी। इस दौरान हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश नजर आया। उन्होंने मुकदमा भी लिखे जाने की मांग की।
फतेहपुर, अमृत विचार। सपा नेता द्वारा हिन्दू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के मामले में हिंदू संगठनों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन पूर्व बुधवार को सपा नेता का पुतला दहन करने के बाद गुरुवार को अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के तत्वाधान में सदर कोतवाली पहुंचे और उनके खिलाफ मुकदमा लिखे जाने की मांग की।
अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा दिए गए विवादित बयान पर दूसरे दिन भी जमकर विरोध दर्ज कराया गया।
महासभा के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा अनवरत रामचरितमानस सनातन धर्म और अब हिंदू महासभा पर झूठ अनर्गल विवादित बयान दिए जाने पर कटु निंदा किया। नेतृत्व कर रहे महासभा के प्रदेश महामंत्री मनोज त्रिवेदी ने बताया कि स्वामी प्रसाद लगातार सनातन धर्म रामचरितमानस देवी देवताओं पर विवादित बयान दे रहे हैं।
गुरुवार को सदर कोतवाली प्रभारी को हिंदू महासभा के जिला प्रभारी गजेंद्र मौर्या ने की ओर से सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर सौंपी गई है। बताया कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा लगातार देवी-देवताओं पर विवादित बयान दे रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिला प्रभारी गजेंद्र मौर्या ने तहरीर देते हुए कहा कि लक्ष्मी देवी समेत तमाम देवी-देवताओं पर लगातार एक के बाद विवादित बयान देते जा रहे है, स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से बहुसंख्यक हिंदू से जुड़े लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, लिहाजा इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
शिकायतकर्ता ने लिखित शिकायत में कहा है कि महालक्ष्मी के ऊपर विवादित बयान में कहा है कि चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है, इसी बयान के खिलाफ लिखित में कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर कराने की मांग की गई है।
