अयोध्या: बस से कुचलकर मासूम की दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के सिधारी बाजार में सोमवार को प्राइवेट बस से कुचलकर सात वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद मासूम को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य के खंडासा ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकड़पुर निवासी रंजीत गौतम का …

अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के सिधारी बाजार में सोमवार को प्राइवेट बस से कुचलकर सात वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद मासूम को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य के खंडासा ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकड़पुर निवासी रंजीत गौतम का सात वर्षीय पुत्र विवेक सड़क के किनारे खेल रहा था। अचानक वह अयोध्या से घोड़वल जा रही बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा ले जाया गया. जहां पर चिकित्सकों ने  उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना से गांव में कोहराम मच गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे खंडासा चौकी इंचार्ज अभिषेक त्रिपाठी ने बस को कब्जे में ले लिया है। वहीं शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार