संभल: मायके गई पत्नी के देर से लौटने पर पति ने खाया जहरीला पदार्थ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/बहजोई, अमृत विचार। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव में भैया दूज पर मायके गई पत्नी देर से लौटी तो दोनों में विवाद हो गया। विवाद के बाद पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जैरोई हयातनगर गांव निवासी प्रमोद की पत्नी पूजा भैया दूज कराने के लिए अपने मायके गई थी। पत्नी को वापस लौटने में देर हो गई तो प्रमोद ने नाराजगी जताई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

 विवाद इतना बढ़ा की प्रमोद ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ी तो आनन फानन में पत्नी पूजा ने प्रमोद को बहजोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने प्रमोद की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें:- संभल: लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे कार सवार चार बदमाश दबोचे, पांचवां फरार

संबंधित समाचार