संभल: लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे कार सवार चार बदमाश दबोचे, पांचवां फरार
दो तमंचे, कारतूस , चाकू व बोलेरा पिकअप बरामद
संभल/ चन्दौसी, अमृत विचार। बनियाठेर पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे कार सवार चार बदमाशों को संभल मार्ग के गांव खेड़ा खास के पास दबोच लिया, जबकि पांचवां बदमाश भागने में सफल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे, दो रस्से, एक हथौड़ा, लोहे की रॉड व बुलेरो पिकअप कार बरामद किया है। उक्त बदमाशों ने पांच नवंबर को जनपद अलीगढ़ के थाना छर्रा में लूट की घटना को अंजाम दिया था।
बुधवार की रात बनियाठेर पुलिस संभल मार्ग पर खेड़ा खास तिराहा पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी गुरुवार की सुबह साढ़े चार बजे संभल दिशा से आ रही बुलेरो पिकअप आकर रुकी। कार में बैठे लोगों ने कार से भागने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने चार आरोपियों को दबोच लिया और जबकि पांचवां भागने में सफल रहा।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम फैजान निवासी गांव गुमथल थाना बनियाठेर, शादाब निवासी गांव समसपुर थाना पाली मुकीमपुर जनपद अलीगढ़, शाहरुख खान निवासी गांव बड़ा गांव थाना सैफनी जनपद रामपुर, जीशान निवासी मोहल्ला मुरारी नगर थाना खुर्जा जनपद बुलंदशहर बताया।
जबकि भागने वाले साथी का नाम शाहरुख उर्फ खन्ना निवासी गांव समसपुर थाना पाली मुकीमपुर जनपद अलीगढ़ बताया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लूट की घटना को अंजाम देने के लिए आ रहे थे। बताया कि आरोपियों ने जनपद अलीगढ़ के थाना छर्रा क्षेत्र में गु्प्ता मोड़ के पास छह नवंबर को आढ़ती से लूटपाट की थी।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : कल नहाय खाय से होगी सूर्योपासना के महापर्व छठ की शुरुआत
