आगरा: ताजमहल में कर्मचारी ही कर रहे नियमों की अनदेखी, नमाज पढ़ने का वीडियो हुआ वायरल!
आगरा। जिले की पहचान ताजमहल के परिसर में नमाज पढ़ने पर रोक है लेकिन यहां पर जिम्मेदार कर्मचारी ही नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। ताजमहल परिसर में सीआईएसएफ की मौजूदगी में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। यहां के ताजमहल गार्डन में ही एक व्यक्ति ने नवाज अदा की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमृत विचार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें: आगरा: घर के बाहर आंगन में सो रहे बच्चे पर तेंदुए ने किया हमला, हालत गंभीर
