आगरा: घर के बाहर आंगन में सो रहे बच्चे पर तेंदुए ने किया हमला, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

आगरा। जिले के सैंया क्षेत्र के गांव बिरहरू में घर के आंगन में सो रहे आठ साल के बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं जानकारी मिलते ही परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल भागे जहां उसे भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

बता दें कि तेंदुए ने बच्चे को उठाकर ले जाने का भी प्रयास प्रयास किया था हालांकि वो इसमें असफल रहा। ग्रामीणों के शोर से तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। ग्रामीणों ने तेंदुए को दौड़ाकर उसे खदेड़ दिया। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ कैद हो गया है। वहीं इस घटना से इलाके में हड़कंप और खौफ का माहौल है। मौते पर पहुंची पुलिस ने गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। वन विभाग की टीम गांव में पहुंच गई है। 

यह भी पढ़ें: लखनऊ: इंडियन वेलफेयर एसोसिएशन ने नन्हे-मुन्नो के साथ मनाई दिवाली और बाल दिवस

संबंधित समाचार