रामपुर: देवर ने मौका पाकर भाभी से कर दी छेड़खानी, पांच पर FIR

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस से की शिकायत में बताया, उसकी शादी उत्तराखंड के काशीपुर निवासी नितिन कुमार से हुई थी। जिसमें विवााहिता के मायके वालों ने काफी पैसा खर्च किया था, लेकिन उसके बाद भी ससुराल वाले खुश नहीं थे। 

ससुरालियों द्वारा लिए गए कर्ज को निपटाने के लिए विवाहिता से छह लाख रुपये मांग रहे थे। नहीं देने पर उसके साथ मारपीट कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान उसके देवर ने मौका पाकर महिला से छेड़खानी कर दी। पीड़िता बाद में मायके चली गई। उसने सारा मामला बताया। बाद में अजीमनगर थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा

संबंधित समाचार