रायबरेली : पिकअप ने कार को मारी टक्कर, दो घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बछरावां/ रायबरेली, अमृत विचार। क्षेत्र के कुंदनगंज चौराहे पर जोहवा मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार पिकअप ने कार को रक्कर मार दी। जिससे कार सवार महिला समेत दो लोग घाफल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
     
लखनऊ महानगर निवासिनी गायत्री  सिंह परिहार  पत्नी हरिमोहन परिहार लखनऊ से अपने कार चालक मनोज के साथ प्रतापगढ़ एक कार्यक्रम में जा रही थी। बछरावां थाना क्षेत्र में  रायबरेली की तरफ से आ रहे पिकअप चालक निसार अहमद निवासी घाटमपुर थाना डीह की आपस में टक्कर हो गई। जिसमें पिकअप चालक और कर में बैठी महिला गंभीर घायल हो गई। एनएच हाईवे की एंबुलेंस द्वारा घायलों को सीएचसी बछरावां पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक नवीन शर्मा ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी  बृजेश राय ने बताया कि घायलों इलाज चल रहा है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -विधायक की शिकायत पर निर्यातक समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

संबंधित समाचार