रोडवेज की एसी,साधारण बसों का इतना प्रतिशत कम होगा किराया,यात्रियों में खुशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत,यात्रियों की घटती संख्या को लेकर तैयार किया गया अध्यन रिर्पोट

लखनऊयूपीएसआरटीसी के तहत चलने वाली रोडवेज की एसी और साधारण बस सेवा से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रोडवेज प्रशासन ने इन बसों का किराया कम करने की तैयारी पूरी कर ली है। राज्य सड़क परिवहन निगम मुख्यालय पर जीएम के निर्देश पर कमेटी ने अध्ययन रिपोर्ट तैयार की है। इन बसों में यात्रियों के घटती संख्या की वजह तलाशी गई है। इसके बाद तैयार किए गए प्रस्ताव के मुताबिक साधारण बसों का किराया सात फीसदी और एसी बसों का किराया दस फीसदी कम किया जा सकता है। प्रस्ताव को अगले निदेशक मंडल की बोर्ड बैठक में रखकर मंजूरी ली जाएगी। इसके बाद ही यात्रियों को सस्ता किराये की सुविधा मिलने लगेगी ।

बीती 6 फरवरी को रोडवेज बसों का किराया 25 पैसा प्रति किमी बढ़ाने के बाद यात्री कतराने लगे और छह माह के भीतर करीब 77 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। इससे नाराज प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने सभी डिपो के आरएम को जिम्मेदार ठहराते हुए सुधार की चेतावनी दी है। जीएम संचालन को जिम्मेदारी दी गयी है बनाई गई कमेटी जल्द ही अपना प्रस्ताव प्रबंधक निदेशक को सौंपेगी।
 

संबंधित समाचार