रामपुर: मामूली बात को लेकर महिला को पीटा, छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। मामूली बात को लेकर कुछ लोगों ने महिला को पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव हकीमगंज निवासी काले का कहना है, 15 नवंबर को उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। तभी पास के रहने वाले कुछ लोग उसके घर में घुस गए। उसके बाद महिला से गाली-गलौज करते हुए उसको पीट दिया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अफसाना, सलीम, नावेद, बानो, अंजुम, तरन्नुम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें : रामपुर: कोर्ट नहीं पहुंची जयाप्रदा, एनबीडब्ल्यू जारी, जमानती को नोटिस

संबंधित समाचार