Kanpur Weather News: अगले हफ्ते से बढ़ेगी ठंड… मौसम विभाग ने जताई ये आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में अगले हफ्ते से ठंड बढ़ेगी।

कानपुर में अगले हफ्ते से ठंड बढ़ेगी। सीएसए विवि में गुरुवार रात का पारा 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले बुधवार रात को पारा 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।

कानपुर, अमृत विचार। मौसम विभाग की ओर से गुरुवार रात इस मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। सीएसए विवि में गुरुवार रात का पारा 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले बुधवार रात को पारा 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। विभाग के वैज्ञानिकों ने संभावना जताई कि अगले सप्ताह शहर में ठंड बढ़ सकती है।

नवंबर महीने की रातों में सर्दियां बढ़ गई हैं। सीएसए के मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। उधर बीती गुरुवार रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसी तरह अधिकतम आद्रता 96 फीसदी व न्यूनतम आद्रता 66 फीसदी दर्ज की गई। विभाग की ओर से आने वाले दिनों में मौसम में ठंड बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।

सीएसए विवि के मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले सप्ताह बुधवार तक आसमान साफ रहने से बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके अलावा मौसम में रात में ठंड बढ़ेगी। सुबह हल्का कोहरा होने की भी आशंका है।  

ये भी पढ़ें- UP: साढू ही निकला घर का भेदी, साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को दिया अंजाम, ऐसे फंसा पुलिस के शिकंजे में

 

संबंधित समाचार