Fatehpur News: सर्राफ की दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने किया खुलासा... चार आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में सर्राफ की दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने किया खुलासा।

फतेहपुर में सर्राफ की दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर माल बरामद किया।

फतेहपुर, अमृत विचार। चोरों ने बुधवार की रात एक ज्वैलर्स की दुकान के शटर का ताला तोड़कर दुकान के अंदर रखा चांदी और सोने के जेवर पार करते हुए लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने पुलिस की तीन टीमें गठित कर खुलासा करने की बात कही थी। पुलिस ने शुक्रवार की शाम चार चोरों की गिरफ्तारी कर चोरी की गई जेवरात बरामद की है।

राधा नगर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन गेट के पास हरि ज्वैलर्स की दुकान के मालिक महेश सोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि बुधवार की रात चोरों ने शटर काटकर 150 ग्राम सोना और पांच किलो चांदी चोरी कर ले गए थे। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की थीं।

पुलिस टीमों ने शुक्रवार की शाम सर्विलांस टीम की मदद से राधा नगर नई बस्ती से आशू उर्फ यमराज निवासी अकबरपुर चोरई थाना हथगाम, राहुल मौर्या निवासी बेर्रांव थाना असोथर, अजय विश्वकर्मा निवासी परशुरामपुर निवासी राधानगर और राहुल साहू निवासी नन्दी मंदिर के पास राधानगर को गिरफ्तार किया है।

एएसपी ने बताया आरोपियों की निशानदेही पर चार किलो 399 ग्राम चांदी के आभूषण, 150 ग्राम सोने के आभूषण, चोरी की दो बाइकें, औजार में गैस सिलेंडर, गैस कटर व अलमारी काटने का उपकरण बरामद किए गए हैं। सभी आरोपी शराब पीने के आदी हैं। गिरफ्तारी टीम में एसओजी टीम, सर्विलांस टीम व राधानगर थाने की टीम रही।

ये भी पढ़ें- UP STF Encounter: एक के बाद एक वारदात कर अपराध की दुनिया में कमाया नाम, पिंटू सेंगर हत्याकांड के बाद छोड़ दिया था कानपुर

संबंधित समाचार