प्रतापगढ़ : न्याय न मिलने पर वृद्ध ने एसडीएम आवास के सामने किया आत्मदाह का प्रयास
कुण्डा/ प्रतापगढ़, अमृत विचार। न्याय न मिलने पर शनिवार को एसडीएम आवास पर वृद्ध ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। पेट्रोल छिड़कते ही एसडीएम आवास परिसर में हड़कम्प मच गया।
एसडीएम कुण्डा भरत राम तहसील से निकलकर शाम करीब चार बजे अपनी गाड़ी से आवास पर पहुंचे। कुछ देर बाद संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के जयचंदपुर पींग गांव निवासी वृद्ध देशराज सिंह अपनी पत्नी प्रेम सिंह के साथ एसडीएम आवास पहुंचे। वहां पहुंच कर देशराज सिंह हांथ में पेट्रोल की बोतल से अपने ऊपर पेट्रोल डालने लगे। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों की नजर पड़ी। देखते ही दौड़कर उनके हांथ से बोतल छीन कर शांत कराया। इसके बाद एसडीएम ने वृद्ध दम्पत्ति की समस्या को सुनी। जानकारी होने पर कुण्डा कोतवाल कमलेश पाल पहुंचे। दंपति को लेकर थाने चले गए। पीड़ित देशराज सिंह ने बताया कि ढाई महीने से फरियाद कर कर के ऊब चुका हूं।
आरोप लगाया कि विपक्षी रिटायर्ड कारोड़पति बाबू है। दबाव में ढाई महीने से एसडीएम के आदेश का अनुपालन नहीं हो रहा है। न्याय नहीं मिल रहा है इसलिए ऐसा कदम उठाया। एसडीएम कुंडा ने बताया कि मामला कमिश्नरी में चल रहा है। मामले की जांच कर न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें -रायबरेली : NTPC की तीन यूनिट को फिर से किया गया बंद
