जनकल्याण के लिए समर्पित रहा परमा महराज का जीवन : विनोद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ब्लाक सभागार में मनाई गई शनिदेव धाम के महंत परमा महराज की पुण्यतिथि

कुण्डा/ प्रतापगढ़, अमृत विचार। शनिदेव धाम प्रतापगढ के संस्थापक एवं महंत परमा महराज की पुण्यतिथि शनिवार को ब्लाक सभागार में समारोह पूर्वक मनाई। समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

मुख्य अतिथि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने कहाकि शनिदेव धाम के महंत परमा महराज जी का जीवन जन कल्याण के लिए समर्पित रहा। जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रमुख बब्लू सिंह, पूर्व चेयरमैन शिव कुमार तिवारी भगवन, समाजिक कार्यकर्ता प्रभाकर सिंह ने उन्हें त्याग व तपस्या की प्रतिमूर्ति बताया। पूर्व प्रधान क्षीरसागर तिवारी, पूर्व प्रमुख बिहार प्रफुल्ल सिंह डब्बू, समाजसेवी सत्येंद्र सिंह, प्रधानाचार्य मनोज गुप्ता, एडवोकेट अखिलेश शुक्ल ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख पति संतोष सिंह ने किया। समापन पर जरुरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। संयोजक विद्या चरण मिश्र मुन्ना,कुलदीप कुमार विश्वकर्मा ने सभी के प्रति आभार जताया। 

मथुरा प्रसाद धुरिया, आनंद शुक्ल, अजय मिश्र, विजय पांडेय, गुल्लू मिश्र, दिलीप साहू, काशीराणा, संदीप साहू, रत्नेश शुक्ला, देवीशरण मिश्र संगम, संजय शुक्ला,संदीप मिश्र, विश्वदीपक, लोकेश, डीएन मिश्रा, राधा रमण, शिवा, वीरेंद्र, सोनू गुप्ता, अवी, प्रदीप विश्वकर्मा प्रधान, अमरनाथ यादव, संदीप यादव, राहुल यादव आदि मौजूद रहे। वहीं रायबरेली में समाजसेवी पीयूष मिश्र,लखनऊ में आयुष मिश्र, प्रयागराज में हरीओम गुप्ता,कोरांव में आलोक सिंह की अगुवाई में मरीजों को फल वितरित किया गया।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : अभिनेता सलमान खान को धमकाने वाले शेरा फिर मांगी रंगदारी 

संबंधित समाचार