प्रयागराज : अभिनेता सलमान खान को धमकाने वाले शेरा ने फिर मांगी रंगदारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज अमृत विचार। अभिनेता सलमान खान को धमकाने वाले अपराधी शेरा ने चकिया निवासी युवक से 10 लाख रंगदारी मांगी। इससे पहले उसे लात-घूंसों से जमकर पीटा और जान से मारने की नीयत से गोली भी चलाई। करेली पुलिस ने शेरा, उसके तीन साथियों के खिलाफ हत्या का प्रयास व रंगदारी मांगने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़ित ने तहरीर में बताया है कि शेरा एक कुख्यात अपराधी है। दो साल पहले उसने जान से मारने की धमकी दी थी। इसका संबंध अतीक अहमद और अंडरवर्ल्ड डाॅन छोटा शकील से भी है। पीड़ित ने बताया कि वह 10 नवंबर को घर से 12:15 बजे मस्जिद जा रहा था, उस दौरान नाले के पास शेरा अपने तीन अन्य साथियों के साथ पहुंचा और गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। माफी मांगने पर 10 लाख रंगदारी मांगी। डीसीपी नगर दीपक भूकर ने बताया कि शेरा शाहगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर रंगदारी मांगने को लेकर बमबाजी, हत्या के प्रयास समेत तमाम गंभीर धाराओं में 38 मुकदमे दर्ज हैं। पांच साल पहले उसका नाम तब चर्चा में आया, जब उसने सलमान खान काे फोन से धमकी दी। मामले में मुंबई पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले गई थी। जमानत पर छूटने के बाद उसने प्रयागराज में ताबड़तोड़ वारदातें कीं। एक बार उसे मुठभेड़ में गोली लगी और वह जेल भी गया था। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी हुई है। जिसके बाद से वह घर छोड़कर फरार है।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : कई न्यायिक अधिकारियों की पीठ बदली, मिली प्रोन्नति 

संबंधित समाचार