अयोध्या : कई न्यायिक अधिकारियों की पीठ बदली, मिली प्रोन्नति
मजिस्ट्रेट बनी भव्या तिवारी, रिचा वर्मा सिविल जज सीनियर डिवीजन
अयोध्या, अमृत विचार। जिले के कई न्यायिक अधिकारी प्रोन्नत हुए हैं। जिससे कई न्यायिक अधिकारियों की पीठ बदल गई है। फेरबदल के मुताबिक भव्या तिवारी को जहां सीजेएम बनाया गया है। वहीं रिचा वर्मा को सिविल जज सीनियर डिवीजन की कुर्सी पर तैनाती दी गई है।
हाईकोर्ट इलाहाबाद के रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक ऐसीजेएम प्रथम रिचा वर्मा को सिविल जज सीनियर डिवीजन बनाया गया है। वह भव्या तिवारी का स्थान लेंगी।भव्या तिवारी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वह प्रशांत शुक्ला का स्थान लेंगी।सीजेएम प्रशांत शुक्ला को जज का लघु वाद न्यायाधीश बनाया गया है। प्रत्यूष आनंद मिश्र अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन को न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वह प्रशांत कुमार सिंह का स्थान लेंगे। प्रशांत कुमार सिंह का तबादला वाराणसी कर दिया गया है।अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन ध्रुव सिंह को सिविल जज सदर जूनियर डिवीजन बनाया गया है। वह नावेद मुजफ्फर का स्थान लेंगे। नावेद मुजफ्फरपुर को सिविल जज जूनियर डिवीजन सदर से प्रोन्नति देकर जिले में ही ऐसीजेएम बनाया गया है।
अमित कुमार यादव सिविल जज जूनियर डिवीजन को साक्षी सिंह के स्थान पर स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही साक्षी सिंह को सिविल जज सीनियर डिवीजन के पद पर प्रोन्नति दी गई है। ग्राम न्यायालय मिल्कीपुर के न्यायाधिकारी अतुल पाल भी सिविल जज सीनियर डिवीजन के पद पर प्रोन्नत हो गए हैं। उन्हें बलराम दास के स्थान पर रखा गया है। बलराम दास का स्थानांतरण अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन आमिर सुहैल के पद पर किया गया है। आमिर सुहैल को ऐसीजेएम प्रथम रिचा वर्मा के स्थान पर स्थानांतरित किया गया है।
ये भी पढ़ें -यूपी में हलाल सर्टिफिकेट वाले खाद्य उत्पादों पर लगा बैन, आदेश जारी
