बरेली: एक ही परिवार के पांच लोगों समेत 105 संक्रमित, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सोमवार को जिले में 131 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि एक की मौत हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर रात तक महज 105 लोगों की रिपोर्ट जारी की गई। मृतक आलमगिरी गंज का रहने वाले 67 वर्षीय बुजुर्ग हैं। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक मृतक बीते …

बरेली, अमृत विचार। सोमवार को जिले में 131 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि एक की मौत हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर रात तक महज 105 लोगों की रिपोर्ट जारी की गई। मृतक आलमगिरी गंज का रहने वाले 67 वर्षीय बुजुर्ग हैं।

एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक मृतक बीते कई दिनों से बीमार चल रहा था। वह इलाज के लिए जिला अस्पताल में आया था। उस वक्त उसे हल्की खांसी और बुखार की शिकायत थी। जब एहतियात के तौर पर जब उसका ट्रूनेट टेस्ट कराया गया तो वह संक्रमित पाया गया। इसके बाद उसे जिले के एल-3 कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। मगर सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं संक्रमित में एक ही परिवार के पांच लोगों में संक्रमण पाया गया है। संक्रमितों में एक वर्ष से भी कम उम्र के मासूम भी शामिल है।

इन इलाकों के मिले संक्रमित
दोहना, गोपालपुर, चौपारा जुनबी, रेणुपति विहार, डीआईजी कार्यालय, सिविल लाइंस, केसरपुर, जानकीपुरम, शास्त्री नगर, बिल्सी, गांधीपुरम, रामपुर गार्डन, जनकपुरी, रोहताश नगर, खटीमा, माडल टाउन, ग्रीनपार्क, मढ़ीनाथ, रामनगर कालोनी, कैंट, बिहारीपुर, संजय नगर, गुलशन नगर, कालीबाड़ी, कंधरपुर, अभयपुर, बभिया, फरीदपुर, इज्जतनगर, मेकेनियर रोड, गुरसोली, शेरगढ़, समसपुर, कटघर, रामचंद्रपुरम, सिद्धार्थ नगर, लक्ष्मीनगर, नार्थ सिटी, कृष्णापुरी, डीडीपुरम, दुर्गा नगर, बहेड़ी, सुरेश शर्मा नगर, धनेटा, बयोधा, गिधौली, सिसानुआ समेत कई स्थान पर संक्रमित मिले।

संबंधित समाचार