हरदोई: बदमाशों ने महिला को बंधक बना कर की दो लाख की लूट, इलाके में सनसनी
हरदोई। बदमाशों ने महिला को उसी के घर में बंधक बना कर बहू का माल-ज़ेवर और नगदी लूट ली। कासिमपुर थाने के नेवादा नरपत गांव में हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस सारे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। बताया गया है कि नेवादा नरपत की राजरानी घर में अकेली रहती है। उसके दो बेटे हैं और दोनों बेटे बाहर नौकरी करते हैं।
बताते हैं कि शनिवार को राजरानी अपने घर में थी,उसी बीच बदमाश बड़े ही शातिरपन से उसके घर में दाखिल हो गए। उन्होंने घरेलू कामकाज निपटाने के बाद आराम कर रही राजरानी को बंधक बना लिया। इसके बाद बड़े ही इत्मिनान के साथ वहां रखा माल-ज़ेवर और नगदी सब कुछ समेट लिया।
बदमाश तकरीबन दो लाख की लूट करने के बाद वहां से निकल भागे। बताते हैं कि कुछ माल-ज़ेवर राजरानी की बहू का भी था,जो वह उसके पास रखा गई थी। इसका पता होते ही सारे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि सारे मामले की गहराई से छानबीन और वारदात से जुड़े पहलुओं पर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-World Cup 2023: विश्वकप के महामुकाबले को तैयार लखनऊ, कहीं हुआ पूजन तो कहीं हवन
