राहुल गांधी ने कहा- देश को बदलने का समय आ गया है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि देश को बदलने का समय आ गया है। वे बूंदी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। राहुल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 'भारत माता की जय' के बजाय 'अडाणी जी की जय' कहना चाहिए।

उन्होंने कहा,‘‘प्रधानमंत्री मोदी ‘भारत माता की जय’ कहते हैं, उनको ‘अडाणी जी की जय’ कहना चाहिए ... काम तो उनका करते हैं।’’ जाति आधारित जनगणना की वकालत करते हुए राहुल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जाति आधारित जनगणना नहीं करवा सकते चाहे कुछ भी हो जाए, क्योंकि मोदी तो अडाणी के लिए काम करते हैं।

उन्होंने कहा,‘‘यह काम राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी कर सकती है। जिस दिन जाति आधारित जनगणना हो गई और पिछड़ों, आदिवासियों और दलितों को बात समझ में आ गयी, उस दिन ये देश बदल जायेगा। अब देश को बदलने का समय आ गया है।’’ उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, मजदूर ही 'भारत माता' हैं और भारत माता की 'जय' तब होगी जब देश में इन वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित होगी। 

ये भी पढे़ं- सीएम के. चंद्रशेखर राव ने लगाया आरोप, कहा- बीआरएस को हराने के लिए भाजपा, कांग्रेस ने की सांठगांठ

संबंधित समाचार