लखनऊ : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय से आया फोन, जानें इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष से क्या हुई बात
लखनऊ, अमृत विचार। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन (इप्सेफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास शनिवार रात फोन आया है। प्रधानमंत्री कार्यालय से आये इस फोन में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गठित समिति से संतुष्ट होने या नहीं होने की जानकारी ली गई। जिसमें इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्रा ने साफ तौर पर कहा है कि पूरी संतुष्टि तब होगी जब भारत सरकार पुरानी पेंशन बहाली का निर्णय घोषित करेगी।
इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन (इप्सेफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्रा ने बताया कि पीएमओ से रात्रि में उनके पास फोन आया। इस दौरान जानकारी मांगी गई कि पीएम जानना चाहते हैं कि ओपीएस बहाली के लिए भारत सरकार द्वारा गठित समिति से संतुष्ट हैं या नहीं। मैंने कहा कि समिति के गठन से संतुष्ट हैं और पुरानी पेंशन बहाली की संस्तुति करने पर देश के करोड़ों कर्मचारी परिवार उनका आभार व्यक्त करेंगे, लेकिन पूरी संतुष्टि तब होगी जब भारत सरकार बहाली का निर्णय घोषित करेगी।
उन्होंने संदेश दिया कि लोकसभा चुनाव से पूर्व पुरानी पेंशन बहाली करेंगे अन्यथा लोकसभा चुनाव में एनडीए सरकार को भारी छति उठानी पड़ेगी। राज्यों के चुनाव में ही हमें दिखाई पड़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री को दोबारा संदेश भेज कर आग्रह किया है कि इस मुद्दे पर बातचीत के लिए अति शीघ्र तिथि व समय निर्धारित करें। जिससे यह प्रकरण सुलझ सके। उन्होंने यह भी बताया है कि दिसंबर में इप्सेफ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में होगी। जिसमें आंदोलन की रणनीति तय होगी।
IND vs AUS Final, World Cup 2023 LIVE : टीम इंडिया को लगा पहला झटका, शुभमन गिल सस्ते में OUT
