Lucknow News : लखनऊ में पकड़ गया आईएसआई का एजेंट, जासूसी करने वालों को रुपये कराता था उपलब्ध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी की राजधानी लखनऊ में पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट पकड़ा गया है। एटीएस ने वसीउल्लाह नाम के शख्स को राजाजीपुरम से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आईएसआई की साइबर क्राइम ऑनलाइन सेल का वसीउल्लाह सक्रिय सदस्य है।

एटीएस ने एक विज्ञप्ति जारी कर मंगलवार को यह जानकारी साझा की। उन्होने बताया कि राजाजीपुरम में मीना बेकरी के पास रहने वाले वसीउल्लाह को एटीएस ने पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिये काम करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आईएसआई के इशारे पर वसीउल्लाह पाकिस्तान के लिये जासूसी करने वाले एजेंटों को अपने खाते से रकम उपलब्ध कराता था।

उन्होने बताया कि पिछली 25 सितंबर को एटीएस ने शैलेश कुमार उर्फ शैलेन्द्र सिंह चौहान को सोशल मीडिया के जरिये सेना से जुड़ी जानकारियां आईएसआई को साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि साइबर अपराध के आनलाइन ग्रुप का सदस्य वसीउल्लाह आईएसआई एजेंट्स और साइबर हैकर्स के संपर्क में आया और आईएसआई एजेंट के इशारे पर उसने शैलेश व अन्य एजेंटो को अपने खाते से जासूसी करने के एवज में रूपये भेजे।

एटीएस गिरफ्तार अभियुक्त को रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी जिससे आईएसआई के लिये काम करने वाले नेटवर्क की परतें खुलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : सोनिया-राहुल को बड़ा झटका, ईडी ने यंग इंडिया की 751 करोड़ की संपत्ति की जब्त

संबंधित समाचार