लखनऊ: छठ महापर्व पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती, CM Yogi भी होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। छठ महापर्व पर आज रविवार को श्रद्धालु अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना करेंगे। व्रतियों ने शनिवार के दिन छठव्रती खरना की पूजा कर 36 घंटे का निर्जला व्रत की शुरुआत की। वहीं आज शाम को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को दूध और जल से अर्घ्य दिया जाएगा। राजधानी लखनऊ के लक्ष्मण झूला स्थित छठ घाट पर श्रद्धालु पहुंचने लगे है। छठ घाट को फूलों से सजाया गया है।

cats1

वहीं श्रद्धालुओं को बैठने के लिए इस बार मैट बिछाई गई है। इसके अलावा नगर निगम की ओर व्यापक इंतजाम किये गए हैं साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। बता दें आज शाम छठ घाट पर श्रद्धालु अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को जल से अर्घ्य देकर पूजन अर्चन करेंगे। वहीं छठ घाट पर शाम 5 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचेंगे और अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगे। जिसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किये गए हैं। 

cats1

छठ घाट पर रात में एलडीए की ओर से भव्य लाइट भी लगाई गई है। घाट पर पहुंची व्रतियों ने बताया कि छठ पर्व का काफी ज्यादा मान्यता है। चार दिन होने वाले इस पर्व को लेकर वह सभी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि आज शाम अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना करेंगे और फिर कल सुबह सूर्योदय के समय भगवान सूर्य को दूध और जल से अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगे।

यह भी पढ़ें:-सीएम योगी ने लखनऊ में खालसा चौक का किया उद्घाटन, कहा- सभी को हृदय से बधाई!

संबंधित समाचार