छठ पूजा महापर्व : सूर्य को अर्घ्य देने हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, मेले जैसा दिख रहा नजारा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। छठ पूजा महापर्व पर छठ घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं।  अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रती नदी में उतरकर सूर्य के अस्त होने का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले व्रतियों ने वेदी पर छठी मईया की पूजा अर्चना की और नदी में उतरकर सूर्य भगवान की आरती की। वहीं अस्त होते ही व्रती सूर्य भगवान को दूध और पानी से अर्घ्य देगें। इसके बाद उन्हें नमन कर वापस अपनी वेदियों पर जायेंगे। राजधानी के लक्ष्मणमेला मैदान पर बने गोमती घाट पर मेले सा नजारा दिख रहा है।  

घाट पर पहुंची व्रतियों ने बताया कि छठ पर्व का काफी ज्यादा मान्यता है। चार दिन होने वाले इस पर्व को लेकर वह सभी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि आज अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना करेंगे और फिर कल सुबह सूर्योदय के समय भगवान सूर्य को दूध और जल से अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगे।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: छठ महापर्व पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती, CM Yogi भी होंगे शामिल

संबंधित समाचार