Unnao News: संदिग्ध परिस्थितयों में मजदूर की मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया हंगामा
उन्नाव की एक सरिया फैक्ट्री में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।
उन्नाव की एक सरिया फैक्ट्री में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने फैक्ट्री के गेट के बाहर शव रखकर हंगामा किया।
उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में सदर कोतवाली अंतर्गत मगरवारा चौकी क्षेत्र की एक सरिया फैक्ट्री में मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। फैक्ट्री कर्मी मजदूर को जीवित समझ एक निजी अस्पताल ले गये, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने फैक्ट्री गेट के बाहर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस व स्थानीय विधायक परिजनों को समझाकर शांत करने का प्रयास कर रहे हैं।
बता दें कि उन्नाव के थाना गांव निवासी मुकेश रावत पुत्र स्व. श्री राम मगरवारा स्थित एक सरिया फैक्ट्री में ठेकेदारी व मजदूरी करता था। शनिवार देररात फैक्ट्री में काम करते समय अचानक मुकेश की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन फैक्ट्री कर्मी मुकेश को इलाज के लिए उन्नाव स्थित एक निजी अस्पताल ले गये, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गयी। रविवार दोपहर परिजनों ने फैक्ट्री गेट के बाहर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस व विधायक पंकज गुप्ता मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।
पति की मौत से पत्नी सोनी रो-रोकर बेहाल है। परिजनों का कहना है मुकेश की मौत फैक्ट्री में ही हुयी है। पत्नी सोनी उनके दो बच्चे महक व विशाल के पालन पोषण की जिम्मेदारी मुकेश पर ही थी। जिस कारण फैक्ट्री मालिकों को मुआवजा देना चाहिये। परिजन फैक्ट्री गेट के बाहर मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हुये हैं।
ये भी पढ़ें- Unnao News: विद्युत पोल मं आ रहे करंट की चपेट में आने से चार बच्चों की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार
