बहराइच : ग्रामीण की जमीन पर शुरू कराया निर्माण, विरोध करने पर पिटाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के महिला सरैया गांव निवासी एक ग्रामीण की जमीन पर समुदाय विशेष के लोगों ने शौचालय का निर्माण शुरू करवा दिया। विरोध करने पर सभी ने जमकर पिटाई की जिससे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया ग्रामीण के तहरीर पर पुलिस ने 6 नामजद समेत 9 लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जान शुरू कर दी है।

बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम मैला सरैया निवासी ब्रह्म प्रकाश पांडे पुत्र बेचेलाल की जमीन खैरा बाजार के बढ़इनपुरवा में है। ब्रह्म प्रकाश पांडे का कहना है कि उसके जमीन पर खालिक पुत्र मुर्तजा ने शौचालय निर्माण शुरू करवा दिया इसकी जानकारी होने पर उसने रविवार को विरोध किया तो खालिक ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। काफी देर बाद घर न पहुंचने पर परिवार के लोग पहुंचे तो परिवार के लोगों को भी पीटा। उसका कहना है कि ग्राम समाज की जमीन पर भी सभी कब्जा कर रहे हैं। 

प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने बताया कि ब्रह्म प्रकाश पांडे की तहरीर पर खालिक पुत्र मुर्तजा, पांचू, कोईली, हेलऊ, सरफुद्दीन, बरकत अली और चार अज्ञात के विरुद्ध बलवा फैलाने, मारपीट करने, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें -फिरोजाबाद में दिनदहाड़े पथराव-फायरिंग‌, दो‌ महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार