Kanpur में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने की प्रेसवार्ता, बोले- किसानों को देशी बीज के प्रयोग की सीख देगा किसान मोर्चा

कानपुर में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने प्रेसवार्ता की।

Kanpur में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने की प्रेसवार्ता, बोले- किसानों को देशी बीज के प्रयोग की सीख देगा किसान मोर्चा

कानपुर में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि किसानों को देशी बीज के प्रयोग की सीख किसान मोर्चा देगा।

कानपुर, अमृत विचार। भाजपा किसान मोर्चा गौ आधारित प्राकृतिक खेती का अभियान चला रही है। हानिकारक कीटनाशकों, हाइब्रिड बीजों के अंधाधुंध  उपयोग एवं भूजल के अत्यधिक दोहन से हमारे खेत उसर हो रहे हैं। हम किसानों के बीच जाकर प्राकृतिक कृषि में देशी बीज के प्रयोग की सीख देंगे। यह बात रविवार को किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने ने कही। वह भाजपा किसान मोर्चा क़ानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की कार्यसमिति से पहले क्षेत्रीय कार्यालय में एक प्रेसवार्ता में बोल रहे थे।

कामेश्वर सिंह  ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता 2024 के नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है। कुछ देश की विरोधी शक्तियां पीएम मोदी के खिलाफ भ्रांतियां फैलाकर उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनने से रोकना चाहती हैं।

किसान मोर्चा 2024 आम चुनाव तक खेत खलिहान से लेकर किसानों के घर-घर तक संपर्क संवाद अभियान चला कर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे नकारात्मक विषयों को उजागर करेगा। यह चुनाव हमारी राष्ट्रीय अस्मिता को बचाएं रखने का चुनाव है। देश यह चुनाव देश में दंगाइयों को खत्म करने का भी चुनाव है। हर बूथ पर 50फीसदी  मत बीजेपी को पड़े उसके लिए किसान मोर्चा वृहत कार्य योजना तैयार कर चुका है।

नमो कबड्डी का होगा आयोजन

क्षेत्रीय कार्यसमिति की शुरुआत कामेश्वर प्रसाद ने की, जिसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला व संचालन क्षेत्रीय महामंत्री विकास भदौरिया ने किया। कार्यसमिति मे तय किया गया कि भाजपा किसान मोर्चा क़ानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी जिलों मे नमो कबड्डी का आयोजन करेगी। यह आयोजन 25 नवम्बर से 3 दिसंबर तक होगा। क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण खेलों में युवा प्रतिभाओं को निखारने एवं उन्हें राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। कबड्डी जैसे आयोजन कराकर जहां ग्रामीण खेलों को मजबूत किया जा रहा है वहीं, इसके माध्यम से सामाजिक समरसता को भी प्रदर्शित किया जा रहा है।

27 नवंबर को ग्राम सभा में पहुंचेगा मोर्चा

कार्यसमिति मे यह भी तय किया गया कि 27 नवम्बर को भाजपा किसान मोर्चा पूरा दिन प्रत्येक ग्राम सभा में पहुंचकर वोटर चेतना अभियान के अंतर्गत युवा किसानों को मतदाता बनाने के लिए कार्य करेगी। इस दौरान किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विपुल त्यागी, रामानंद कटियार, रामबाबू द्विवेदी, श्याम बिहारी गुप्ता, शिव प्रकाश सिंह (कल्लू भैया),अभिषेक वर्मा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष संदीप बाजपेई,अनुज दीक्षित, रवि सिंह  सहित किसान मोर्चा के समस्त क्षेत्रीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं सभी जिलों के अध्यक्ष महा मंत्री उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- लुटेरी दुल्हन : शादी के 15 दिन 20 लाख के जेवर व नकदी लेकर फरार… तीन साल चक्कर लगाता रहा पति, जानें- मामला