मुरादाबाद: युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर किशोरी से किया दुष्कर्म
मुरादाबाद,अमृत विचार। उत्तराखंड में एक शादी समारोह में हुई मुलाकात के दौरान युवक ने किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। खुद को मोबाइल शॉप का मालिक बताते हुए किशोरी को मुरादाबाद बुलाया और कई दफा दुष्कर्म किया। बाद में बालिग होने की बात कहकर टरकाने लगा। किशोरी ने दबाव डाला तो एक किराए का …
मुरादाबाद,अमृत विचार। उत्तराखंड में एक शादी समारोह में हुई मुलाकात के दौरान युवक ने किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। खुद को मोबाइल शॉप का मालिक बताते हुए किशोरी को मुरादाबाद बुलाया और कई दफा दुष्कर्म किया। बाद में बालिग होने की बात कहकर टरकाने लगा। किशोरी ने दबाव डाला तो एक किराए का कमरा लेकर उसे साथ रखने लगा। बाद में वह गर्भवती हुई तो जबरन गर्भपात कराकर छोड़ दिया। पीड़िता ने पूरे मामले की जानकरी एसएसपी को दी। जिस पर उन्होंने महिला थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
पीड़िता सम्भल की रहने वाली है। उसका कहना कि करीब दो साल पहले वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए उत्तराखंड के काशीपुर गई थी। जहां पर मुरादाबाद के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटपट सराय निवासी एक युवक से दोस्ती हो गई। युवक ने बताया कि उसकी मोबाइल शॉप है। किशोरी के अनुसार युवक ने प्रेमजाल में फांसकर उससे बात करने के लिए एक मोबाइल भी दिया। किशोरी के अनुसार जब युवक से मुलाकात हुई तो वह बालिग नहीं थी। जिस पर युवक ने बालिग होने पर विवाह करने का झांसा दिया।
आरोप है कि कई दफा मुरादाबाद बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में जब बालिग होने पर उसने दबाव डाला तो युवक टरकाने लगा। बाद में चंद्रनगर में एक किराए का कमरा लेकर उसे पत्नी के रूप में रखने लगा। आरोप है कि कई दफा यहां पर दुष्कर्म किया, जिस कारण गर्भवती हो गई। बाद में उसने जबरन गर्भ गिरा दिया और घर से निकाल दिया। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से की तो उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए महिला थाने को आदेश कर दिए हैं।
