Kanpur Accident: हादसों में महिला समेत तीन की मौत... दो घायल, परिजनों में मचा कोहराम, एक की नहीं हो सकी शिनाख्त

कानपुर में सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत।

Kanpur Accident: हादसों में महिला समेत तीन की मौत... दो घायल, परिजनों में मचा कोहराम, एक की नहीं हो सकी शिनाख्त

कानपुर में सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू की।

कानपुर, अमृत विचार। शहर के अलग-अलगदो थानाक्षेत्रों में हुए हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

द्वारिकापुरी बाजार सीसासऊ निवासिनी 36 वर्षीय विमलेश तीन दिन पूर्व सचेंडी थानाक्षेत्र के रामपुर भीमसेन अपने मायके गईं थी। परिजनों ने बताया कि 18 नवंबर को उनके पति विनोद कुमार उन्हें लेने गए थे। इसी दौरान उनके साढू सतीश विनोद और उनकी पत्नी विमलेश को घर के बाहर छोड़ने आए थे। इसी दौरान एक ढाबे के सामने तेज रफ्तार टेंपो ने तीनों को टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गंभीर हालत में हैलट पहुंचाया। जहां विमलेश की मौत हो गई। वहीं दोनों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना जैसे ही घर पहुंची तो चीख पुकार मच गई। विमलेश के बच्चे कुमकुम, प्रेम, और सुरक्षा का रो-रोकर बुरा हाल है। इसी तरह सचेंडी थानाक्षेत्र में ग्राम भिसार के रहने वाले 45 वर्षीय नरेंद्र सिंह पास की एक फैक्ट्री में काम करते थे।

परिजनों ने बताया कि किसान नगर रोड पर सुबह करीब आठ बजे वह फैक्ट्री से निकले। वैसे ही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फैक्ट्री कर्मचारियों ने नाजुक हालत में हैलट अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पत्नी सुषमा, बच्चे प्रिंस, काजल, बिट्टो का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसी प्रकार चकेरी थानाक्षेत्र में टटिन झनाका के पास ट्रेन में लटक कर सफर कर रहे 35 वर्षीय युवक की गिरकर मौत हो गई। यहां आसपास से गुजर रहे लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसने कांशीराम अस्पताल पहुंचाया।। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चकेरी पुलिस का कहना है कि युवक के पास टिकट मिला है, संभवता जल्द शिनाख्त हो जाएगी। 

ये भी पढ़ें- Kanpur में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने की प्रेसवार्ता, बोले- किसानों को देशी बीज के प्रयोग की सीख देगा किसान मोर्चा

 

ताजा समाचार

बलिया में भीषण सड़क हादसा: हाइवे पर खड़े ट्रक में घुसी पिकअप, एक छात्र की मौत, कई घायल
IPS Transfer: दो आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, हटाए गए गाजियाबाद के DCP विवेक चंद्र यादव
प्रयागराज: चप्पल, पर्स छोड़कर नए पुल से युवती ने लगाई छलांग, खोजबीन में जुटी पुलिस
APJ Abdul Kalam की पुण्यतिथि आज: CM योगी ने दी विनम्र श्रद्धांजलि, कहा- कीर्तिमानों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
पीलीभीत: लेखपाल साहब ने लगाई ये कैसी रिपोर्ट! शुरू होते ही रुक गया एमआरएफ सेंटर का निर्माण.., पहले कहां थे जिम्मेदार
बाराबंकी: डीजल चोरों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, चार गिरफ्तार