कौशांबी में मिल्क वैन ने किशोर को मारी टक्कर, मौत
कौशांबी, अमृत विचार। करारी थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह शौच के लिए खेत जा रहे किशोर को मिल्क वैन ने जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। वाहन की चपेट मे आने से किशोर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर तमाम ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना किशोर के परिजन को दी गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घरवाले रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित परिजनो और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले को सुलझाने में जुट रही। काफी प्रयास के बाद ग्रामीण और परिवार के लोगों को शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक करारी थाना क्षेत्र के मोअज्जामपुर निवासी रोहित सरोज 11 वर्ष पुत्र सोहन लाल रविवार को शौच के लिए खेत की तरफ जा रहा था। मोअज्जामपुर पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे जैसे ही रोहित पहुंचा तभी करारी की तरफ से एक चार पहिया वाहन तेज रफ्तार से दूध लेकर प्रयागराज की तरफ जा रहा था। रोहित को चारपहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद घटनास्थल पर रोहित की मौत हो गई। हादसे के बाद मामले की सूचना ग्रामीणों और परिजनों को मिली तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख कर चक्का जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर पहुंची करारी थाना पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी रही। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद फरार वाहन और उसके चालक की तलाश पुलिस कर रही है।
ये भी पढ़ें -सोनभद्र में महिला ने ससुर और जेठ पर लगाया दुराचार का आरोप, मुकदमा दर्ज
