World cup 2023 : भारत की हार पर निराश हुए फैंस, राजधानी में जीत को लेकर की थीं बड़ी तैयारियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप फाइनल में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को अपनी जीत दर्ज की है। तकरीबन एकतरफा हुए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से भारत को शिकस्त दी है। राजधानी में मैच के शुरू होने से अंत तक तकरीबन हर बाजार में बड़े स्क्रीन पर लोग मैच का लुत्फ़ उठाते रहे। अब से कुछ देर पहले घोषित नतीजे के बाद फैंस अपनी टीम इंडिया से बेहद निराश नजर आये। राजधानी के कई इलाकों के प्रमुख स्थानों पर वर्ल्ड कप फाइनल मैच का प्रसारण सार्वजनिक रूप से किया जा रहा था। 

हजरतगंज के श्रीराम टावर के पास स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के बाहर जुटे इंडियन क्रिकेट टीम के फैन बेहद निराश दिखे। उन्होंने कहा कि फाइनल मैच के लिए स्टेडियम का चुनाव ही सही नहीं हुआ। ये मैच अगर मुंबई या कोलकाता में होता तो नतीजा कुछ और होता। आनंद नाम के एक फैन ने कहा कि इंडियन क्रिकेटर कमजोर टीम के खिलाफ अच्छा और मजबूत टीम के खिलाफ लचर प्रदर्शन पहले भी करते रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ फैंस ने टीम इंडिया की जीत पर जश्न मानाने की भी कई तैयारियां कर रखी थीं, जो भारत की हार के बाद धरी रह गईं। राजधानी में फैंस जमकर आतिशबाजी करना, मिठाइयां बांटना, पार्टी करना जैसी तैयारियों को पूरा कर चुके थे, जो अब भारत की हार के बाद समाप्त हो चुकी हैं।           

ये भी पढ़ें -संजय राउत का आरोप, भाजपा की राजनीति के कारण पूरा क्रिकेट मुंबई से अहमदाबाद ले जाया गया

संबंधित समाचार