प्रयागराज: गांव से थोड़ी दूर सड़क पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
प्रयागराज, अमृत विचार। थरवई थाना क्षेत्र के पंडिला गांव में सोमवार को एक युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गयी। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक थाना थाना अंतर्गत निवासी नासिक अली 32 वर्ष पुत्र आशिक अली की लाश गांव के बाहर सड़क के किनारे खून से लतपथ पड़ी मिली। शव को देख ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के घरवालों को खबर कर दी। परिजनों को सूचना मिली तो परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गये। शव को देखते ही परिवार में कोहराम मच गया।
युवक के सिर पर किसी भारी हथियार से मारकर हत्या की गयी थी। मृतक नासिक अलीके सिर व शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले है। घरवालों के मुताबिक मृतक विक्रम चालक था। वह शराब पीने का आदी था। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: बाइक टकराने पर फायरिंग, घर के बाहर खड़ी युवती को लगी गोली
