बहराइच में सेना के जवान की बुलेट में घुस गया अजगर - Video
बहराइच, अमृत विचार। गोंडा जनपद निवासी सेना का जवान रिसिया क्षेत्र में रिश्तेदारी में आया था। वह बुलेट वाहन खड़ा कर खेत में चला गया। उसी दौरान बुलेट में अजगर घुस गया। गोंडा जनपद के नवाबगंज निवासी सेना के जवान की रिश्तेदारी जिले के रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम समसा तरहर में है। वह सोमवार को बुलेट वाहन से रिश्तेदारी में आया। रिश्तेदार से मिलने के लिए वह अलिया बुलबुल गांव में महुआरी बाबा के निकट स्थित खेत जाने लगा। इसके लिए उसने बुलेट सड़क पर खड़ी कर दी।
बुलेट के टायर पर लगे गार्ड में अजगर जा बैठा। खेत से वापस आए सेना के जवान ने बाइक में अजगर देखा तो हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर बाद अजगर को बुलेट वाहन से अलग हटाया गया।
बहराइच में सेना के जवान की बुलेट में घुस गया अजगर - Video pic.twitter.com/YzT50SBfVr
— amrit vichar (@amritvicharlko) November 20, 2023
ये भी पढ़ें -Video : केनरा बैंक बिल्डिंग में लगी आग पर पाया गया काबू, फायर फाइटर्स ने कई लोगों को किया रेस्क्यू
