मुरादाबाद: दम घोंट रहा कोरोना काल, निर्यात को बचा लो सरकार
अमृत विचार, मुरादाबाद। कोरोना काल में निर्यात के घुटते दम से परेशान निर्यातकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संपर्क किया। उन्होंने प्रशासन के माध्यम से सीएम से वर्चुअली बैठक की। ईपीसीएच के प्रशासनिक कमेटी के सेंट्रल रीजन के सीओए के दो पदों पर चुनाव लड़ रहे निर्यातक नीरज खन्ना और नवेद उर रहमान ने अपील …
अमृत विचार, मुरादाबाद। कोरोना काल में निर्यात के घुटते दम से परेशान निर्यातकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संपर्क किया। उन्होंने प्रशासन के माध्यम से सीएम से वर्चुअली बैठक की। ईपीसीएच के प्रशासनिक कमेटी के सेंट्रल रीजन के सीओए के दो पदों पर चुनाव लड़ रहे निर्यातक नीरज खन्ना और नवेद उर रहमान ने अपील करते हुए निर्यातकों की सहूलियतों को लेकर मांगे रखी।
निर्यात को आगे बढ़ाने के लिए इन निर्यातकों ने सीएम से इंडस्ट्रियल एरिया से लेकर हवाई अड्डे तक की मांग की है। इसके साथ ही तमाम सहूलियतें जो निर्यातकों को दी जाती थी, उनपर फिलहाल चल रहे ब्रेक को भी खत्म किए जाने को कहा। यस और एमएचईए के महासचिव अवधेश अग्रवाल ने कहा कि निर्यातकों का मनोबल टूटा हुआ है।
तमाम समस्याओं के साथ उसको दो चार होना पड़ रहा है। यदि ऐसा रहा तो देश की आर्थिक स्थिति में एक बड़े स्तर पर निर्यातकों का जो योगदान होता है, उसमें भी कमी आ जाएगी। इस संकट को दूर करने के लिए सरकार को इन अपीलों पर गंभीर होना पड़ेगा। वर्चुअली बैठक में मंत्री सुरेश खन्ना, सिद्धार्थ सिंह व प्रमुख सचिव के अलावा डीएम राकेश कुमार सिंह व डीआईसी अनुज कुमारभी मौजूद थे।
इंडिस्ट्रियल एरिया जरूरी
मुरादाबाद निर्यातकों का हब है। पीतल का बड़े स्तर पर कारोबार होता है। ऐसे में यहां इंडस्ट्रियल एरिया जरूरी होने की मांग रखी गई। एसईजेड का विकास पूर्ण रूप से होना चाहिए।
रिफंड मिले, रेड अलर्ट से बाहर हो निर्यातक
आईजीएसटी रिफंड को लेकर कई निर्यातक परेशान हैं। उन्हें अभी तक उनका रिफंड नहीं हुआ है। जो निर्यातक ईमानदारी से सही दस्तावेज जमा करते हैं, उन्हें भी रेड अलर्ट पर पर ला दिया गया। उनकी यह समस्या हल होनी चाहिए।
रुकी सब्सिडी मिलना शुरू हो
कोराना काल में निर्यात का कारोबार डूबता जा रहा है। निर्यातक परेशान हैं। उसके बाद जो उसे राहत दी जाती थी, वह भी रोक दी गई है। जो सब्सिडी रुकी हुई हैं, वह निर्यातकों को जल्द दी जानी चाहिए।
पीतल नगरी में बने हवाई अड्डा
पीतल नगरी से विदेश जाने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है। कारोबारी अक्सर उड़ान भरते रहते हैं। ऐसे में निर्यातकों ने अब घरेलू उड़ान की अपील भी की है। उन्होंने मुरादाबाद में ही हवाई अड्डा बनाए जाने की अपील की।
