मुरादाबाद: दुष्कर्म कर चाकू दिखाकर दी धमकी, फरार हुए आरोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार । पति की गैर मौजूदगी में घर आए दो युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे पति ने जब नजारा देखा तो उसके होश उड़ गए। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भोजपुर थाने पहुंची तो पुलिस ने मेडिकल …

मुरादाबाद, अमृत विचार । पति की गैर मौजूदगी में घर आए दो युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे पति ने जब नजारा देखा तो उसके होश उड़ गए। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भोजपुर थाने पहुंची तो पुलिस ने मेडिकल कराने की बात कहकर टरका दिया। पीड़िता ने कार्रवाई के लिए एसएसपी को पत्र सौंपा है।

मामला 22 दिन पहले भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी महिला ने एसएसपी को पत्र देकर कहा कि तीस अगस्त को वह घर में अकेली थी। जबकि उसका पति सामान ले गया था। बताते हैं कि इस बीच मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर चमरौवा निवासी एक युवक अपने दोस्त के साथ बाइक से आया।

उन्होंने पति के बारें में पूछा, बाद में प्यास लगने का हवाला देते हुए पानी मांगा। महिला का कहना है कि जैसे वह पानी लेने के लिए अंदर गई तो दोनों युवक घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर चाकू दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में बेहोश की हालत में छोड़कर फरार हो गए। लंबा वक्त बीतने के बाद भी भोजपुर पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

संबंधित समाचार