प्रयागराज: अब्बास अंसारी के आचार संहिता उल्लंघन मामले में सरकार ने दाखिल किया जवाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवार अब्बास अंसारी के चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कोर्ट के आदेश के अनुपालन में जवाबी हलफनामा दाखिल किया, जिसे स्वीकार करते हुए रिकॉर्ड में लिया गया और मामले को आगामी 4 दिसंबर के लिए सूचीबद्ध किया गया।

इसके अलावा कोर्ट ने मुकदमे की अगली सुनवाई तक अंतरिम आदेश पर यथास्थिति बनाए रखने का भी निर्देश दिया है। मालूम हो कि याचिका पर पिछली सुनवाई में कोर्ट ने याची के खिलाफ किसी भी प्रकार की उत्पीड़नात्मक कार्यवाही करने पर रोक लगा दी थी। उक्त आदेश न्यायमूर्ति राजबीर सिंह की एकलपीठ ने अब्बास अंसारी व दो अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया। 

गौरतलब है कि मऊ थाने में 28 फरवरी 2022 को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत उपनिरीक्षक राजेश कुमार वर्मा ने अब्बास अंसारी व डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज करवाया था। अब्बास अंसारी पर आरोप है कि उन्होंने प्रचार खत्म होने के बाद जनपद में लागू सीआरपीसी की धारा 144 का उल्लंघन करते हुए लगभग 100 से 150 लोगों को एकत्रित कर रोड शो किया था।

ये भी पढ़ें -नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे पूर्व DGP सुलखान सिंह, बांदा में बोले - सत्ता की हनक के आगे फीके पड़ जाते हैं सभी आंदोलन  

संबंधित समाचार