बरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
बरेली,अमृत विचार। ससुराल से घर लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।
जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना मीरगंज क्षेत्र के गुलरिया निवासी 30 वर्ष सूरजपाल के पिता सुखपाल ने बताया कि कल देर शाम उनका बेटा थाना शाही कठेरिया कल्याणपुर अपनी ससुराल से बाइक से घर को वापस लौट रहा था।
तभी मीरगंज हाईवे पर नदी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जेब में रखे कागजात की मदद से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
ये भी पढ़ें - बरेली: सत्यापन न होने से रुकी विधवा पेंशन, जिला प्रोबेशन कार्यालय में विधवा पेंशन के लिए महिलाएं हो रहीं परेशान
