बरेली: सपाइयों ने मनाई पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर आज समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस दौरान सभी ने अपने-अपने विचार रखे और बताया कि धरती पुत्र मुलायम सिंह का देश के लिए बहुत बड़ा योगदान रहा है। जब वह रक्षा मंत्री थे, तो उन्होंने सेना के हित मे बहुत कार्य किए।
सियासत की बात करें, तो उनके सभी दलों के प्रमुख नेताओं से अच्छे संबंध रहे। उन्होंने सदैव निचले वर्ग के लोगों की मदद की। वह जमीन से जुड़े नेता थे। देश के लिए किए गए उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।
ये भी पढे़ं- बरेली: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कार में मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल
