इटावा: स्टेट बैंक में अचानक चली गोली से मची भगदड़, युवक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थानाक्षेत्र के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक की राम नगर शाखा में एक फौजी के थेले में रखी रिवाल्वर से अचानक चली गोली से भगदड़ मच गई। बैंक में धमाके की आवाज से लोग इधर उधर भागने लगे। गोली एक युवक के पैर में जा लगी। जिससे युवक घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। बैंक में कोई व्यक्ति लाइसेंसी शस्त्र लेकर घुस जा रहा है यह बैंक की सुरक्षा के प्रति घोर लापरवाही है। इस बारे में बैंक प्रबंधन से कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि असम राज्य में सेना में सूबेदार के पद पर तैनात फौजी योगेंद्र नारायण सिंह यादव निवासी नगला अतिबल थाना एरवाकटरा जनपद औरैया हाल निवास मोहल्ला अजीतनगर थाना फ्रेंड्स कालोनी भारतीय स्टेट बैंक की रामनगर शाखा में अपने खाता से पैसा निकालने आया था। 

सूबेदार दस दिन की छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। बुधवार को अपनी पत्नी के साथ स्टेट बैंक शाखा में पैसा निकालने के  गया। उसके हाथ में एक थैला था। थैले में लोडेड लाइसेंसी रिवाल्वर रखी थी। बैंक में काम करते समय वो थैला पत्नी को देने लगा। किसी तरह से उसके हाथ से थैला छूटकर जमीन पर गिर गया। इसी बीच रिवाल्वर से फायर हो गया। रिवाल्वर से निकली गोली सामने बैंच पर बैठे 22 वर्षीय अनुराग राठौर पुत्र सुधीर सिंह राठौर निवासी अशोक नगर के पैर में जा लगी। 

फौजी योगेंद्र नरायण सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पत्नी रेखा यादव और रिवाल्वर की तलाश जारी है।  पुलिस छानबीन कर रही है। यह लाइसेंस फौजी ने जम्मू कश्मीर राज्य से स्वीकृत कराया है। 

 

संबंधित समाचार