अल्मोड़ा: तलवार लहराकर ग्रामीणों को धमकाने वाले की पुलिस ने निकाली हवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले के दन्या क्षेत्र में तलवार लहराकर ग्रामीणों को डरा रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के खिलाफ दन्या थाने में आम्र्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

मंगलवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि दन्या क्षेत्र के नैनोली गांव में रमेश चंद्र पुत्र पूरन चंद्र जोशी िनवासी ग्राम नैनोली हाथ में तलवार लेकर ग्रामीणों को धमका रहा है। सूचना मिलते ही दन्या थाने के थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उस सम रमेश चंद्र हाथ में तलवार लेकर ग्रामीणों से गाली गलौच कर रहा था।

पुलिस को देखते ही वह जंगल की ओर भागा। लेकिन पुलिस टीम ने उसका पीछा कर उसे दबोच लिया। थानाध्यक्ष जसविंदर ने बताया कि अभियुक्त के पास से लोहे की तलवार बरामद की गई है। जिसका लाइसेंस भी उसके पास नही है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आम्र्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम में भूपेंद्र भाकुनी, देशराज व ललित प्रसाद शामिल रहे। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज