प्रतापगढ़: डाकघर में भ्रष्टाचार, सीबीआई ने एक और डाक कर्मी को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालगंज/प्रतापगढ़। डाक अभिकर्ता की शिकायत पर सीबीआई लखनऊ की टीम ने छह सितंबर को लालगंज के उप डाकघर में दबिश देकर सहायक उप डाकपाल निशांत पांडेय को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। छानबीन के बाद टीम उसे लेकर लखनऊ चली गई थी। मामले में चल रही पूछताछ को लेकर एक अन्य डाककर्मी की अनुपस्थित रहा। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ।

इसके बाद मंगलवार देर शाम सीबीआई फिर लालगंज पहुंची और गैर जमानती वारंट के आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार कर लखनऊ ले गई। बुधवार दोपहर बाद मामला संज्ञान में आया। डाक घर में भ्रष्टाचार को लेकर डाकघर से जुड़े एजेंट रामचंद्र त्रिपाठी ने तीन माह पूर्व इसकी शिकायत सीबीआई में की थी। इसके बाद से टीम छानबीन में जुटी थी।

कई बार सीबीआई टीम के सदस्य डाकघर आए और अपनी गोपनीय छानबीन करके वापस भी लौट गए, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। इसके बाद टीम ने यहां दस्तक दी तो आरोपी निशांत को पकड़ लिया। इसके बाद महेंद्र को गिरफ्तार कर साथ ले गई। इससे पूरे डाक महकमे में हड़कंप रहा।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: PM Modi पर राहुल गांधी के बयान पर बोले Keshav Prasad Maurya - उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है

संबंधित समाचार