फर्रुखाबाद: भूमि विवाद को लेकर युवक को गोली मारी हालत गम्भीर, लोहिया में भर्ती
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर बुधवार की शाम युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। गंभीर अवस्था में उसे लोहिया अस्पताल लाया गया है। घायल से पूछताछ करने के लिए पुलिस के आलाअधिकारी लोहिया पहुंच गए हैं।
बताते चले कि थाना क्षेत्र के गांव सुंदरपुर में श्याम बिहारी यादव अपने चाचा राजू यादव फौजी का खेत कटता पर किए हुए हैं। इस खेत पर वीरपाल कुशवाहा और राजू यादव में विवाद चल रहा है। इस मामले का न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। आज वीरपाल कुशवाहा ने विवादित खेत को जोत दिया।
जब यह जानकारी शायम विहारी को हुई तो श्याम बिहारी ने खेत की बुआई कर दी। श्याम बिहारी ने इस खेत में पिंटू (20) पुत्र कल्लू जाटव को साझेदार कर लिया। आज शाम को श्याम बिहारी और पिंटू जाटव खेत पर बैठे हुए थे। इसी दौरान वीरपाल कुशवाहा, मनफूल, हरिश्चंद्र, शिवरतन 6 -7 अन्य लोग हथियार लेकर वहां आ गए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे।
इन लोगों के द्वारा चलाई गई गोली से पिंटू जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि श्याम बिहारी तथा अन्य मौके से भाग गए। घायल पिंटू जाटव को लोहिया अस्पताल लाया गया है। जहां डॉक्टर उसकी हालत चिंताजनक बता रहे हैं।
घटना की सूचना पाकर सीओ सिटी प्रदीप सिंह लोहिया अस्पताल पहुंच गए है। वह वहां मौजूद लोगों से पूछ ताछ कर रहे हैं। सीओ प्रदीप सिंह ने बताया कि यह गांव सरह चोकी क्षेत्र में पड़ता है।सरह चौकी पर कोई प्रभारी नही है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: खाद्य विभाग की छापेमारी, दो जगहों से पकड़ा हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट, रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
