Kanpur Ghatampur Accident: बस और ट्रक की भिड़ंत... चालक की मौत, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम
कानपुर में बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई।
कानपुर के घाटमपुर में बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।
कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर थानाक्षेत्र के बेंदा गांव के पास स्कूल बस और ट्रक की आमने सामने भिडंत हो गई। हादसे में बस चालक की केबिन में फंसकर मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुगल रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
घाटमपुर थाना क्षेत्र के राहा गांव निवासी श्याम लाल संखवार ने बताया की उनका 43 वर्षीय बेटा मनफूल घाटमपुर नगर स्थित गुरु प्रसाद पार्वती शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में स्कूल बस चलाता था। रोजाना की तरह गुरुवार सुबह भी वह बस लेकर नवेड़ी स्कूली बच्चों को लेने जा रहा था। बेंदा गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक की बस से भिड़ंत हो गई।
हादसे के बाद बस खाई में जा गिरी। जिससे चालक की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुगल रोड पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। जाम लगने की सूचना पर पहुंची घाटमपुर पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई करने का आश्वासन देकर हाइवे से जाम खुलवाया।
चालक की मौत से पत्नी किशनंदी और मां रज्जी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।ṇ
ये भी पढ़ें- Auraiya: कार ट्रांसफार्मर से टकराकर पलटी… बनी आग का गोला, लोगों ने तीनों युवकों की ऐसे बचाई जान, देखें- VIDEO
