बाराबंकी: घर में घुसकर बालिका से दुष्कर्म, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर/बाराबंकी. अमृत विचार। घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म कर रहे आरोपी को पिता ने पडोसियों के साथ धर दबोचा। उसके बाद पिटाई की उसे पुलिस को सौंप दिया। उसके बाद आरोपी को थाने लाकर पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। 

घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां के निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरूवार को उसकी पत्नी फतेहपुर कस्बे गई थी। घर पर उसकी नाबालिग बेटी अकेली थी। इसी दौरान गांव के ही युवक सिराज घर में घुसकर उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने लगा। 

बेटी के शोर मचाने पर चीख-पुकार सुनकर पडोसियों के साथ वह घर में पहुंचा तो सिराज आपत्ति जनक स्थित में मिल गया। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक रामनरेश ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर  बालिका का  मेडिकल कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-Ayodhya Panchkosi Parikrama: आस्था और भक्ति के आगे भूल गए उम्र की थकान, बुजुर्गों ने डंडे के सहारे पूरी की परिक्रमा

संबंधित समाचार